वायनाड में प्रियंका ने नव्या हरिदास को पीछे छोड़ा

राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। नांदेड़ में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की लड़ाई है।

Saturday, November 23, 2024 - 09:16
0
वायनाड में प्रियंका ने नव्या हरिदास को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली (आरएनआई) महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही आज 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों वायनाड और नांदेड़ का चुनाव परिणाम भी आएगा। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने उनके विरोध में नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों नेताओं के बीच देखा जा रहा है। वहीं, एक और लोकसभा सीट नांदेड़ का भी आज चुनाव परिणाम आएगा। नांदेड़ में कांग्रेस ने रवींद्र चह्वाण को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने उनके विरोध में डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारा है।

राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। यहां से प्रियंका शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। दक्षिण भारत की वायनाड लोकसभा सीट पर गांधी परिवार की सियासी किस्मत दांव पर है। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी हैं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुई हैं। प्रियंका से पहले उनकी दादी इंदिरा, मां सोनिया और भाई राहुल भी दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

नांदेड़ में कांग्रेस के रविंद्र चव्हाण और भाजपा के संतुत राव हंबरडे के बीच मुख्य मुकाबला है। इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की। हालांकि, सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था।

 वायनाड, केरल: देश भर में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें सबसे चर्चित वायनाड सीट है। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। 

नांदेड़, महाराष्ट्र: देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें दूसरी सीट नांदेड़ है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है।  

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User