असम में सड़क पर खड़े ट्रक से वैन टकराई, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि यह लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी में अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी वैन भवानीपुर में ट्रक से जा टक्कराई। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Nov 23, 2024 - 09:36
 0  459
असम में सड़क पर खड़े ट्रक से वैन टकराई, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गुवाहाटी (आरएनआई) असम के बजली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार तड़के एक वाहन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी में अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी वैन भवानीपुर में ट्रक से जा टक्कराई। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानुर खान और मोइनुल हक के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्र अहमद के रूप में हुई है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.