वर्धा में भीषण सड़क हादसा: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर, पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के विरुल इंटरचेंज के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार आयशर (Eicher) ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ट्रक चालक की भी जान चली गई, जबकि ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर यातायात को सामान्य कराया। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)