वरिष्ठ IAS अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह सहित तीन के खिलाफ हाई कोर्ट का वारंट

Monday, May 11, 2026 - 11:58
Updated: 6 months ago
0
वरिष्ठ IAS अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह सहित तीन के खिलाफ हाई कोर्ट का वारंट

भोपाल से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। हाई कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। अदालत ने भोपाल के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि राघवेंद्र कुमार सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

राघवेंद्र कुमार सिंह मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं और उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। वह प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने इंदौर, सीहोर और शहडोल समेत कई जिलों में कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाली है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अदालत ने किस मामले में यह वारंट जारी किया है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User