बीनागंज में वन विभाग की टीम ने सुअर का शिकार कर काटपीट करते चार को किया गिरफ्तार

Saturday, February 8, 2025 - 21:33
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) आज दिनांक 08/02/25 को दोपहर परिक्षेत्र अधिकारी बीनागंज को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सियारी गांव में कुछ शिकारी जंगल से जंगली सुअर का शिकार कर सियारी गांव में एक घर में उक्त जानवर की काटपीट कर रहे है । तत्काल स्टाफ द्वारा उक्त मकान पर दबिश दी गई और मौके से जंगली जानवर का माँस, कुल्हाड़ी, हंसिया, 2 मोटरसायकल और 4 लोगो को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ की गई, जिसमे उनके द्वारा अपना जुर्म करना कबूल कर लिया गया । जिसमे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User