लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की जिम्मेदारी- अंजुला माहौर -समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मेला किया उद्घाटन

Sunday, October 15, 2023 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की जिम्मेदारी- अंजुला माहौर -समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मेला किया उद्घाटन

सासनी- 15 अक्टूबर। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम आयुष्मान भव के अंतर्गत आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि के के रूप में मौजूद सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
  रविवार को  कार्रक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायिका नें कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को आयुष्मान मेला की पहल बहुत ही सराहनीय कदम है। निश्चित रूप से जो लोग रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण बिना दवाई लिए मायूस होकर वापस चले जाते थे, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। वहीं मुख्य चिकित्सा ने कहा कि आयुष्मान मेला में जिला अस्पताल से डॉक्टर पवन राजपूत ऑर्थोपेडिक सर्जन तथा डॉक्टर इकबाल पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट को विशिष्ट तौर पर आयुष्मान मेला में सासनी  भेजा गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से स्वास्थ्य लाभ उठा सकें। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी डा. दलवीर सिंह रावत एमडी फिजिशियन भी मेला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेश गोयल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान मेला का लाभ उठाएं इसके लिए पहले से क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाय । मेले में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे  हैं। डॉक्टर दलबीर सिंह रावत चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज आयुष्मान मेला में दंत रोग की सेवाएं, नेत्र परीक्षण अधिकारी की सेवाएं, गैर संचारी रोगों जांच एवम परामर्श, परिवार कल्याण संबंधी परामर्श, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से संबंधित परामर्श, नेत्र रोग संबंधी सेवाएं जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, आर्थो सर्जन की सेवाएं, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट की सेवाएं आज मेला दी जा रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने कहा कि मेले में बाल विकास एवं पुष्कर विभाग की तरफ से ई-स्टॉल लगाई गई। जिसमे बच्चो एवम महिलाओं को कुपोषण से कैसा बचाये जाने हेतु जानकारी दी। कहा कि एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं देने का कार्य आयुष्मान मेला में किया जा रहा हैं। आयुष्मान मेला  में जनपद से जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ,डॉक्टर एम आई आलम, फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर विजयपाल, स्टाफ नर्स मैटर उमा सेंगर, प्रमोद सिंह, आकाश कौशिक, कैलाश सिंह, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकत्री, स्टाफ नर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ के लोग मौजूद रहे। मेले में  चार सौ सैंतालीस लोगों को बुखार खांसी, आदि की दवायें दी और अड़तीस लोगों के रक्त जांच नमूने लिए गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User