लोक अदालत के आयोजन में जिला कारागार मथुरा ने लगाई बंदियों के द्वारा हस्त निर्मित समान की प्रदर्शनी
मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदिओं के द्वारा स्वर्निर्मित विभिन्न प्रकार सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी न्यायिक अधिकारियों के द्वारा प्रशंसा ही नहीं की गई बल्कि अपने प्रयोग के लिए बंधिया द्वारा तैयार किए गए सामान की खरीदारी भी की गई।
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित हथकरघा की सूती साड़ियां, तौलिए, अंगोछा,रुई से बनाई गई बत्तियां, भगवान जी की पोशाक एवं मुकुट आदि प्रदर्शनी में लगाई गई। प्रदर्शनी में रखी गई सामग्री को जनता द्वारा खूब पसंद किया गया। उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन विकास कुमार जिला जज व अन्य अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियो द्वारा किया गया। उनके द्वारा बंदियों के द्वारा तैयार की गई उक्त सामग्री को बहुत पसंद करते हुए खरीदा भी गया तथा कारागार प्रशासन के उक्त कार्य की सराहना भी की गई। उनके द्वारा उक्त कार्यों को और व्यापक स्तर पर कराए जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जेलर अंशुमन गर्ग ने बताया जेल प्रशासन निरंतर बंदिओं को और तमाम घरेलू स्तर पर प्रयोग किए जाने वाले समान को तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करने का काम निरंतर जारी है जेल में निरुद्ध बंदिओं के द्वारा जो सामान तैयार किया जा रहा है उसकी लगातार मांग बढ़ती जा रही है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)