एनसीसी शिविर में खाद्य सुरक्षा  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Saturday, May 10, 2025 - 18:49
Updated: 1 year ago
0
एनसीसी शिविर में खाद्य सुरक्षा  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मथुरा (आरएनआई) आर्मी एरिया स्थित कैप्टन मनोज पाण्डेय पीवीसी परिसर में कर्नल रजत पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे 11 यू पी वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, मथुरा द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य शिविर में भाग ले रहे लगभग 450 एनसीसी कैडेटों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाव और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के बारे में शिक्षित करना था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली विभिन्न खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की पहचान करने के सरल तरीके उदाहरणों सहित बताए। उन्होंने खाद्य तेल, अरहर दाल, पनीर, हल्दी, दूध, घी, पीसा धनिया, काली मिर्च आदि की शुद्धता जांचने की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और डॉ. मोहर सिंह ने कैडेटों को जंक फूड के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया, जिसमें उच्च वसा और स्टार्च की मात्रा लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट, निर्माण सामग्री और ऊर्जा की मात्रा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी। ताराचंद दरिया और वेदांत ने भी मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने के विभिन्न उपायों पर अपने विचार साझा किए।

शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल रजत पाण्डेय ने कैडेटों से सतर्क रहने और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक ने किया।

इस अवसर पर कैप्टन अतुल शर्मा, कैप्टन गोविंद, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, ऑफिसर हुकुम सिंह प्रजापति, ऑफिसर राजकुमार, सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह, सूबेदार कुमार लामा और हवलदार संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User