लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग

संसद का बजट सत्र जारी है। अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है। शुक्रवार को भी इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा भी संसद के बजट सत्र में गरमाया हुआ है।

Monday, February 10, 2025 - 11:35
0
लोकसभा में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे; सोनिया गांधी ने उठाई जनगणना की मांग

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में जनगणना कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ लोग जरूरतमंद होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा कानून के फायदों से वंचित हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसदों ने आज लोकसभा में नारेबाजी की और मोदी-मोदी के नारे लगाए। शनिवार को घोषित किए गए दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा को 27 साल बाद बहुमत मिला है। 

डीएमके सांसद कनिमोझी ने पूछा कि क्या सरकार बड़े पैमाने पर सोने की नीलामी को रोकने के लिए कोई उपाय कर रही है, हाल ही में एनबीएफसी द्वारा इस तरह की नीलामी की गई हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि ऋण वितरण की सीमा 20,000 रुपये क्यों रखी गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सितंबर 2024 में आरबीआई ने सभी संगठनों को अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर नज़र रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि बैंक खाताधारकों को कई बार नोटिस दिए जाते हैं और फिर नीलामी की जाती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नीलामी भी सख्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की जाती है। 

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. मल्लू रवि ने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना में आईटीआई और पॉलीटेक्नीक कॉलेजों के लिए बजट में कितना फंड आवंटित किया है। इसका जवाब देते हुए कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि कौशल विकास के लिए सरकार का आईटीआई कॉलेजों पर पूरा फोकस है। 

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है, जिसमें सरकार के मंत्री सांसदों के सवालों के जवाब दे रहे हैं। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने हंगामा किया और नारेबाजी की। 

आप सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्य काल नोटिस दिया है। 

नए आयकर विधेयक को शुक्रवार को ही कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके इस हफ्ते की शुरुआत में ही संसद में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नया आयकर विधेयक लाने की बात कही थी। आयकर प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है। माना जा रहा है कि नए विधेयक के बाद आयकर संबंधी विवाद कम होंगे और आयकर भुगतान की प्रक्रिया को भी आसान किया जाएगा। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User