लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

नवेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 

Mar 15, 2024 - 14:46
 0  945
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

नई दिल्ली, 15 मार्च 2024 (एजेंसी) | चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे आम चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। इस घोषणा को ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। जिन चार राज्यों में अप्रैल/मई में मतदान होना है उसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में मतदान होना है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। सूत्रों के अनुसार इस बार आम चुनाव सात से आठ चरणों में कराए जाने की संभावना है। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.