लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी की

Saturday, October 11, 2025 - 21:16
Updated: 1 year ago
0
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी की

फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जेपी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके स्वतंत्रता संग्राम, समाजवादी विचारधारा और संपूर्ण क्रांति के योगदान पर गहन चर्चा हुई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। वक्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के लिए किए गए कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण को लोकनायक के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सिताब दियारा में हुआ। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और सामाजिक सुधारक थे। 1975 में आपातकाल के दौरान उनके नेतृत्व में शुरू हुआ संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समाजवादी मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी हमें सामाजिक और आर्थिक असमानताओं के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जेपी के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सभा में वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, नंदकिशोर पाल, अय्यूब खान, डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, दीपक डब्लू, अनिल यादव, सुमित साहू, सुहैल खान हेमू, अकील अहमद, रिशु तिवारी, अरुण यादव, डॉ. गिरजाशंकर, कमल सिंह, राम नारायण यादव भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User