लेह हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील, कॉलेज खुले और दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी

Oct 8, 2025 - 14:54
 0  108
लेह हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील, कॉलेज खुले और दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी

लेह (जम्मू-कश्मीर) (आरएनआई) लेह हिंसा के बाद हालात में सुधार के साथ प्रशासन ने कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया है। अब शहर के बाजार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे और बुधवार से बंद पड़े कॉलेज भी दोबारा शुरू हो गए हैं।

जिलेभर के स्कूल, परिवहन और अन्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। हालांकि, इंटरनेट सेवाएं अभी भी निलंबित हैं, जिसका कारण सुरक्षा और निगरानी से जुड़ा बताया गया है।

प्रशासन ने बताया कि हालात लगातार शांतिपूर्ण हैं और इसी आधार पर प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। उपराज्यपाल प्रशासन नियमित समीक्षा बैठकें कर जनजीवन बहाल करने और शांति बनाए रखने की निगरानी कर रहा है।

स्थानीय लोग और व्यापारी इस ढील से राहत महसूस कर रहे हैं। बाजारों में मंगलवार को लंबे समय के बाद सामान्य गतिविधियों की चहल-पहल देखी गई। हालांकि, बीएनएसएस अधिनियम की धारा 163 अब भी लागू है।

कारगिल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है और सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं सार्वजनिक परिवहन बिना किसी व्यवधान के चल रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.