लेबर कॉलोनी में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, गरीबों और बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज
हाथरस (आरएनआई) वार्ड NO. 27 लेवर कॉलोनी के पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के अनुरोध पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ हाथरस को लिखा पत्र लेबर कॉलोनी के पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू एवं कॉलोनी वासियो के अनुरोध पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने हाथरस सीएमओ को एक पत्र भेजा है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 27 लेबर कॉलोनी में गरीब ,असहाय एवं बुजुर्ग महिला पुरुष जो बीमारियों से पीड़ित है और जिला अस्पताल दवाइयां व ईलाज कराने वह नहीं जा सकते हैं ऐसे लोगों के लिए बुधवार एवं रविवार को सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण योजना के तहत कैंप लगाने के लिए पत्र लिखा है जल्दी ही हाथरस सीएमओ के द्वारा एक टीम गठित करने के बाद कैंप को मंजूरी दे दी जाएगी जिसमें एक डॉक्टर एवं दो स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे जिसमें आंखों का चेकअप ,सांस रोगी, एवं शरीर में होने वाली बीमारियों के लिए मुक्त दवाइयां व इलाज मुहैय्या कराई जाएगी इससे पहले कभी भी किसी राजनीतिक नेता ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल जनहित को देखते हुए एक सराहनीय पहल को अंजाम दिया है जिसकी हाथरस की जनता काफी प्रशंसा भी कर रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)