लायंस क्लब गुना सिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्टीय भावना से ओतप्रोत

अंतर्विद्यालयीन स्कूल समूह गान,समूह नृत्य,एकल गान , एकल नृत्य आदि सांस्कृतिक . कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन में देश की धुन के नाम से रखा गया।

Wednesday, August 16, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सविता गुप्ता थी।कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि ने एवं पूर्व प्रांतपाल डा. विष्णु गोयल एवं सुनील अग्रवाल ने दीप प्रजलन कर किया। क्लव अध्यक्ष राजेश सिंघल ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि हम पिछले कई सालों से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत स्कूली बच्चों के लिए इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं इससे बच्चों को एक प्लेटफार्म मिलता है उन्होंने अपने टैलेंट को आगे बढ़ाने का मौका भी मिलता है।अध्यक्ष ने बताया कि आज हमारे इस कार्यक्रम में सीएमराईज स्कूल, काइस्ट स्कूल, वंदना स्कूल  , एसएल मेमोरियल स्कूल, सत्य साईं स्कूल गेल ,नील वर्ल्ड स्कूल , मिलेनियम हाई सेकेंडरी स्कूल ,आदि अन्य लगभग 25 स्कूलों की 40 एंट्रियां आई है। उन सबके डांस ओर  गाने की कंपटीशन रखी गई कार्यक्रम का संचालन दीपक गोयल एवं  तेजिन्दर छाबड़ा ने किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User