कलेक्‍टर श्री तरूण राठी ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण

आज जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण कलेक्टर तरुण राठी ने किया।

Wednesday, August 16, 2023 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
कलेक्‍टर श्री तरूण राठी ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण

गुना। (आरएनआई) निरीक्षण के दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ० एस.ओ. भोला उपस्थित रहे। आज निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर द्वारा जिला चिकित्‍सालय के ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल वार्ड, ट्रामा केयर सेंटर, सघन चिकित्‍सा इकाई, अस्थि रोड वार्ड, मेडिकल वार्ड, एसएनसीयू एवं मेटरनिटी विंग में जाकर निरीक्षण किया और अस्‍पताल में भर्ती मरीजों से खाने की व्‍यवस्‍था, दवा की उपलब्‍धता के संबंध में चर्चा कर फीडबैक प्राप्‍त किया।

भ्रमण के दौरान बेड पर बिछाई जाने वाली चादर, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था को बारीकी से देखा गया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। मे‍टरनिटी वार्ड में उपस्थित स्‍टाफ को निर्देशित किया गया कि, प्रयास करें कि सीजर डिलेवरी मरीजों को अनावश्‍यक रूप से बाहर के लिए रैफर न किया जाये। नार्मल डिलेवरी के लिए प्रयास किये जायें। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ, सीएस से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और स्‍टाफ की उपलब्‍धता के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। इस संबंध में आवश्‍यक प्‍लान तैयार करने के निर्देश दिये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User