लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी भटकती हुई बुधवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मिली

Thursday, August 3, 2023 - 22:23
Updated: 3 years ago
0
लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी भटकती हुई बुधवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मिली
प्रतीकात्मक तस्वीर

बीकापुर  -अयोध्या।आजमगढ से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी भटकती हुई बुधवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मिली। भटकती बालिका के प्रति बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा मानवीय संवेदना दिखाते हुए परिजनों से मिला दिया गया। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के विषौली थाना कन्धरापुर निवासी 13 वर्षीय बालिका मधु उपाध्याय पुत्री राजपती उपाध्याय दिमागी रुप से परेशान रहती है। जो 1 अगस्त को बिना बताये घर से निकल गयी और भटकते भटकते बुधवार शाम को बीकापुर बाजार में पहुच गयी। बाजार में बालिका को भटकते देखकर लोगों द्वारा पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। पीआरवी 0924 द्वारा बालिका मधु उपाध्याय को लेकर थाने आई। उसके बाद महिला कांस्टेबल गरिमा पाण्डेय की सुपुर्दगी मे महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया। तथा नाश्ता और भोजन कराया गया। काफी छानबीन के बाद बालिका के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा जानकारी मिलने के बाद रात में बालिका के पिता और परिजन आजमगढ़ से बीकापुर कोतवाली पहुंचे। और बालिका को सुरक्षित देखकर काफी खुश हुए एवं कोतवाली पुलिस का आभार जताया। कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका मधु उपाध्याय को को उसके पिता और परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User