लाड़ो रावल में प्रकट भई, बधाई बजने लगी बरसाना मंडल ने किया अभिषेक-पूजन

शोभायात्र में गूॅजी नफीरी, पुष्पों की हुई बरसात हाथरस,विजय नगर में देर रात तक चला बधाइयों का क्रम। 

Saturday, September 23, 2023 - 17:25
Updated: 3 years ago
0
लाड़ो रावल में प्रकट भई, बधाई बजने लगी बरसाना मंडल ने किया अभिषेक-पूजन

हाथरस। (आरएनआई) कीर्ति की लाड़ो के प्राकट्य पर्व में ब्रज की देहरी पर भी जमकर जश्न का जमघट रहा। सादाबाद गेट पर बरसाना मंडल ने गोटा वालों के लक्ष्मीनारायण मंदिर में तो भारत वर्ष के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य उपेंद्रनाथ जी के आचार्यत्व में मथुरानाथ जी मंदिर के अलाव अनेकों जगह लाड़लीलाल का अभिषेक-पूजन हुआ। जबकि विजय नगर में बधाई महोत्सव में भक्तिरस की बारिश हुई। इस अवसर पर यात्रा यें भी निकाली गई।

राधाष्टमी महापर्व का आरंभ मंदिरों में मंगला आरती के साथ हुआ। सादाबाद गेट स्थित मंदिर लक्ष्मीनारायण में बरसाना मंडल की ओर से लाड़ली का अभिषेक-पूजन हुआ। इससे पूर्व भगवान की मंगला आरती हुई। एक ओर जहाँ मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य मुकेश दीक्षित अभिषेक-पूजन करा रहे थे तो दूसरी ओर भक्तों के मुख से बधाइयों के बोल फूट रहे थे। जल, दुग्ध, गंगाजल, शहद से लाड़लीलाल का अभिषेक किया गया तो बूरे उघटन की रस्म निभाई।

संध्याकाल में विजय नगर स्थित  गली नंबर पांच में बधाई महोत्सव हुआ। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में जमकर भक्तिरस की बारिश हुई। जबकि नगर के अनेकों स्थानों पर बधाई कार्यक्रम आयोजित किये गए। बंदवन बड़ी कोठी से राधिकारानी की एक भव्य शोभायात्र भी निकाली गई। 

इस अवसर पर बरसाना मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के अलावा योगेंद्रमोहन शर्मा, अशोक अग्रवाल स्टेनो, जितेन्द्र वार्ष्णेय, लक्ष्मीनारायण,  आशीष जैन, श्रेयांस जैन,  विकास अग्रवाल, संजीव माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, मधू शर्मा, आशा शर्मा, अमित गोयल, अंजली दीक्षित, सीमा दीक्षित,  मनोज वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय केशव दीक्षित के अलावा दर्जनों भक्तजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User