लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ में बड़ा एक्शन, 24 बेसमेंट और कोचिंग सेंटर सील

Thursday, June 25, 2026 - 12:00
0
लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ में बड़ा एक्शन, 24 बेसमेंट और कोचिंग सेंटर सील

अलीगढ़।(आरएनआई) लखनऊ के चर्चित अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर अलीगढ़ प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को Aligarh Development Authority और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 12 अवैध व्यावसायिक बेसमेंट तथा 12 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों को सील कर दिया गया।

एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा के निर्देश पर प्राधिकरण की दो टीमों ने पुलिस बल के साथ छह थाना क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृति, फायर एनओसी के अभाव और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कदम उठाए गए।

जांच के दौरान लेखराज नगर स्थित एन मेकओवर स्टूडियो के बेसमेंट में बड़ी संख्या में छात्राएं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण लेती मिलीं। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर बेसमेंट को सील कर दिया। इसके अलावा कई होटल, शोरूम, सर्विस सेंटर, कैफे और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई।

सील किए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में महुआखेड़ा स्थित काव्या रेजीडेंसी, मसूदाबाद का होटल जेपी इन, रोरावर क्षेत्र का होटल मालान, रामघाट रोड स्थित दीपक बर्तन भंडार, जय दीपक बर्तन भंडार, रॉयल एनफील्ड सर्विस सेंटर और लेजर प्लानेट शामिल हैं। इसके अलावा लोहचब नर्सिंग होम, शीशमहल, टाउन कैफे तथा अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई की गई।

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच की। जांच की सूचना मिलते ही कई संचालकों ने अपने संस्थानों पर ताले लगा दिए, जबकि कई संस्थान बंद पाए गए। जिन संस्थानों में पंजीकरण, फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, सुरक्षा उपकरण और अन्य अनिवार्य मानकों का पालन नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बेसमेंट का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जा सकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User