रौंगटे खड़े कर देने वाला मंजऱ: उज्जैन दर्शन को जा रहे कानपुर परिवार के 2 सदस्यों की मौत

कानपुर का शुक्ला परिवार हादसे का हुआ शिकार, डेढ़ साल की बच्ची समेत 4 घायल।

Sunday, November 9, 2025 - 14:15
Updated: 12 months ago
0
रौंगटे खड़े कर देने वाला मंजऱ: उज्जैन दर्शन को जा रहे कानपुर परिवार के 2 सदस्यों की मौत

गुना (आरएनआई) आस्था के सफर पर निकला कानपुर का एक हंसता-खेलता परिवार शनिवार सुबह गुना बायपास पर काल के क्रूर पंजों का शिकार हो गया। कैंट थानांतर्गत आरटीओ ऑफिस के ठीक सामने, एक बेकाबू ट्रक ने कार को सामने से ऐसी भीषण टक्कर मारी कि कुछ ही पलों में सडक़ खून से रंग गई। इस हृदय विदारक हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्ष की मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमे एक को गंभीर हालत मे रैपर किया है। जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक यूपी 78 ईएफ 9805 में सवार उन्नाव निवासी शुक्ला परिवार कानपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब उनकी कार बायपास के निकट पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एचआर 73 बी 2143 ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

चीख़ों से दहल गया बायपास, तीन ने तोड़ा दम

हादसे के बाद बायपास चीखों से दहल उठा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी चला रहे शिवलाल शुक्ला की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पोते 10 वर्षीय बालक कुंज शुक्ला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य दीपा शुक्ला (35), डेढ़ साल की मासूम मान्य शुक्ला, रीता शुक्ला एवं 25 वर्षीय स्वाति शुक्ला गभीर रूप से घायल हैं। जिसमें स्वाति को रैफर किया गया है। परिवार में बेटा, बहू, दो बच्चे और दादी थीं, अब पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

निर्माण कार्य बना हादसे का कारण …

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ सडक़ के एक साइड पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते अक्सर यातायात की स्थिति बिगड़ जाती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और भीषण दुर्घटना हो गई। घटना के बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

इनका कहना है …

यूपी के उन्नाव निवासी शुक्ला परिवार महाकाल उज्जैन दर्शन करने जा रहा था। करीब प्रात: 11 बजे बायपास पर आरटीओ ऑफिस के सामने एक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हैं। कार में छह लोग सवार थे। जिसमें दो बच्चे थे, उसमें एक बच्चे की मौत हो गई। ट्रक को पकडक़र थाने में रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User