रोटरी रॉयल के दीपोत्सव कार्यक्रम मे हुआ रामायण जी का  मंचन

रोटरी रॉयल के सदस्यो ने ही अदा किये बिभिन्न किरदार अपने रॉयल अंदाज में एक और सफलता

Tuesday, November 12, 2024 - 23:19
Updated: 2 years ago
0
रोटरी रॉयल के दीपोत्सव कार्यक्रम मे हुआ रामायण जी का  मंचन

गुना (आरएनआई) रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा  10नवम्बर को स्थानीय होटल मे रॉयल परिवार सदस्यों के लिए दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया
 क्लब अध्यक्ष रोटे अंकुर दुसाज ने बताया की इस बार दीपावली मिलन समारोह को रामायण जी पर ही केंद्रित किया गया था.

रोटरी रॉयल के सभी सदस्यो को 4टीमों लड्डू, गुजिया, पपड़ी, चकली के रूप मे निरुपत किया गया जिसमे प्रत्येक टीम मे सौरभ प्रियंका जैन, अमित श्रद्धा ठाकुर, आशीष ज्योति सोलंकी व संदीप अरुणा जैन को कप्तान के रूप मे कमान सौपी गयी।

सचिव सुयश देव ने बताया की कार्यक्रम के प्रारम्भ मे सभी टीम सदस्यो द्वारा मात्र 10 मिनट मे आकर्षक रंगोली सजायी गयी जिनमे दीपावली सम्बंधित सभी प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया गया 
 
रॉयल दीपोत्सव पर आयोजित रामायण जी के भाग पर आयोजित स्टेज एक्ट में सभी टीम सदस्यों ने अपने प्रदर्शन को जीवंत कर दिया जिसमे विशेष बात यह रही की टीम के सदस्यों को मात्र 30 मिनट मे अपने भाग के चित्रण के लिये दिए गए थे।

सदस्यों द्वारा श्रेष्ठ संवादों की अभिव्यक्ति और अपने किरदार की अदायगी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया 
संयोजको द्वारा उपलवध करवाये ड्रेसप ने कार्यक्रम मे एक नयी उमंग डाल दी। 

 पहले सीता स्वयंवर एक्ट में राम भगवान राम सीता की भूमिका निभा रहे गौरव और आकांक्षा ने जीवंत कर दिया सीता स्वयंवर के बाद चरण छुए तो एक अलग ही माहौल बन गया।


द्वितीय भाग तो अद्वितीय रहा मंथरा,कैकई, दशरथ के तीनो  किरदार मे सदस्यो ने जान डाल दी बिना देखे स्क्रिप्ट के डायलॉग बोलना और अपनी निरंतरता न तोडना इस एक्ट की सबसे बड़ी उपलवधि रही। 

सुपर्णाखा, रावण, सीता लक्षमन और विशेष रूप से हिरन की भूमिका भी अकल्पनीय रही,
रावन का अट्ठहस उम्दा प्रस्तुति का हिस्सा था 


कुम्भकरण को जगाने का प्रयास, लक्ष्मण शक्ति, वैध जी और संजीवनी वूटी लाना आप सभी की प्रस्तुति ने दिल जीत लिया 

अंकुर श्रीवास्तव ने बताया की इस शानदार कार्यक्रम की परिकल्पना व निर्देशन संयोजक गण अभिजीत अस्मिता गोयल, अवधेश रीना रघुवंशी, सोनू बबीता पाटनी, ईशान राठौर, श्रीमती नुपूर दुसाज, व श्रीमती अर्पिता देव ने किया।


Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User