रेलवे बोर्ड का आदेश होने के बाद भी परिवर्तित समय पर नहीं चल रही है बीना रुठियाई मेमू ट्रेन

Wednesday, August 19, 2026 - 22:28
Updated: 3 days ago
0
रेलवे बोर्ड का आदेश होने के बाद भी परिवर्तित समय पर नहीं चल रही है बीना रुठियाई मेमू ट्रेन

बीना रुठियाई ट्रेन नंबर 61626 जिसका समय परिवर्तन कर रात्रि 8:30 पर परिचालन किए जाने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया था, इसके एक दिन बाद 11 अगस्त 2026 को महा प्रबंधक कार्यालय द्वारा डीआरएम भोपाल को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिया गया परंतु अभी तक गाड़ी संख्या 61626 का परिचालन रुठियाई से रात्रि 8:30 पर संभव नहीं हो पाया है। 

जानकारी अनुसार यह ट्रेन कब से परिवर्तन समय पर चलेगी इसे बताने में रेलवे अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं, उनका यह कहना है कि, अभी रेलवे विभाग द्वारा परिवर्तित समय से चलाने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, कहीं ऐसा तो नहीं की फिर किसी नेता को बुलाने के चक्कर में कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार हो रही हो, क्योंकि आम जनता को हो रही परेशानी से किसी को कोई लेना देना दिखाई नहीं दे रहा है, सैकड़ो यात्री प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। 

अब तो हद हो गई है कि, रेलवे बोर्ड का आदेश होने के बाद भी रुठियाई से परिवर्तन समय पर ट्रेन का संचालन नहीं हो पा रहा है यह बहुत दुर्भा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User