रेलवे के पेपर लीक मामले में लंबी कार्रवाई की तैयारी में CBI, आरोपियों की संपत्ति की भी होगी जांच

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) सुशांत पराशर व वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत कुमार के खिलाफ सीबीआई लंबी कार्रवाई करने की तैयारी में है। रेलवे के गिरफ्तार उन कर्मचारियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है जिनके पास आय से अधिक संपत्ति है। काली कमाई को फ्लैट मकान व जमीन खरीदने में निवेश किया गया है।

Monday, March 24, 2025 - 13:00
0
रेलवे के पेपर लीक मामले में लंबी कार्रवाई की तैयारी में CBI, आरोपियों की संपत्ति की भी होगी जांच

चंदौली (आरएनआई) पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) सुशांत पराशर व वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत कुमार के खिलाफ सीबीआई लंबी कार्रवाई करने की तैयारी में है। रेलवे के गिरफ्तार उन कर्मचारियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है, जिनके पास आय से अधिक संपत्ति है। काली कमाई को फ्लैट, मकान व जमीन खरीदने में निवेश किया गया है। घर से भी नकदी बरामद की गई है।

रेलवे ने सतर्कता विभाग को फाइलें थमा दी हैं। जोन व मंडल के आला अफसरों को रेलवे बोर्ड की शरण लेनी पड़ी है। मार्च का महीना होने के कारण सभी विभाग अपने बिल भुगतान में लगे हैं। सभी में कुछ न कुछ कमियां हैं। सीबीआई का सामना करने को कोई तैयार नहीं था। सभी ने अपनी जांच विभागीय विजिलेंस यानि सतर्कता विभाग से कराने के लिए पत्र लिखा है। रेलवे में पायलटों के इंस्पेक्टर पद पर विभागीय प्रमोशन में पेपर लीक होने के बाद सीबीआइ टीम ने डीआरएम कार्यालय में अपना कैंप कार्यालय खोला था।

गिरफ्तार अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों से पूछताछ के दौरान सीबीआइ को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। 26 अधिकारी और कर्मचारियों पर दोष सिद्ध करने के लिए सीबीआइ ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। गिरफ्तार लोगों के मोबाइल के फोन रिकॉर्ड और बैंक खाते के विवरण पक्के सबूत बनेंगे। इसके बाद आरोपित अधिकारी व कर्मचारियों के जमीन, फ्लैट व मकान के दस्तावेज भी खंगाले जा रहें हैं। यह सब कागजात उनकी नौकरी ज्वाइनिंग के बाद के देखे जा रहें हैं। गत दिनों पीडीडीयू नगर पहुंची सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य सुनील यादव ने रविवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिव कुमार को अपने कार्यालय में बुलाया। ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग न करने का कारण पूछा। शिव कुमार ने जवाब दिया कि वह सोमवार को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

इस पर सुनील यादव ने शिव कुमार से अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। फिर कारण बताओ नोटिस पकड़ा दिया। लेटर पढ़ते ही शिव कुमार अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिव कुमार की पत्नी ने कहा कि अगर पति को कुछ हुआ तो सुनील कुमार यादव ही दोषी होंगे। वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सीनियर डी) सुनील सिंह यादव ने 15 सीनियर सेक्शन इंजीनियर का ट्रांसफर किया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User