संभल में तालिबानी सजा: शादीशुदा प्रेमी जोड़े को पकड़ा... दोनों को बांध पीटा

रजपुरा थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर परिवार वालों ने उन्हें रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Monday, March 24, 2025 - 12:25
0
संभल में तालिबानी सजा: शादीशुदा प्रेमी जोड़े को पकड़ा... दोनों को बांध पीटा

संभल (आरएनआई) रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद परिवार ने मिलकर दोनाें को बांधकर डंडों से बुरी तरह पीटा। प्रेमी जोड़ा खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन यहां लगी भीड़ तमाशबीन बनी रही। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी शादीशुदा युवक का अपने ही पड़ोस की रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक भी एक बच्चे का पिता है।

परिवार के लोगों ने कई बार दोनों को समझाया, लेकिन दोनाें समझने को तैयार नहीं है। बीते कई दिन से युवक की पत्नी और प्रेमिका महिला का पति लगातार दोनों पर नजर रख रहे थे। शनिवार को युवक मौका पाकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। यहां कुछ देर बाद युवक की पत्नी भी पहुंच गई।

उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद शोर मचाकर महिला के पति को बुला लिया। शोरशराबा सुनकर आसपड़ोस के लोग भी आ गए। यहां प्रेमी जोड़े को बांधकर घर के बाहर लाया गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर प्रेमिका के पति ने उसे रस्सी में बांधकर जमकर पीटा।

प्रेमी जोड़ा लगातार बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दोनों पर डंडे की बरसात होती रही। काफी लोग भी एकत्र हो गए, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। यहां मौजूद किसी व्यक्ति ने प्रेमी जोड़े की पिटाई करते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है इनमें वह लोग भी हैं, जो मौके पर तमाशबीन बने हैं। प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User