रिश्वत लेते पकड़े गए PWD कार्यपालक इंजीनियर का ड्रामा, पैर छूए, गिड़गिड़ाए और जमीन पर लोटे

Wednesday, November 22, 2023 - 21:21
Updated: 3 years ago
0
रिश्वत लेते पकड़े गए PWD कार्यपालक इंजीनियर का ड्रामा, पैर छूए, गिड़गिड़ाए और जमीन पर लोटे

ग्वालियर, (आरएनआई) मध्य प्रदेश से PWD विभाग के कार्यपालन इंजीनियर के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो तब का है जब कल रात लोकायुक्त की कार्यवाही में कार्यपालन यंत्री (इंजीनियर) 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए। इसके बाद लोकायुक्त के अधिकारियों के सामने उन्होंने जो ड्रामा किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्यपालक अभियंता पीके गुप्ता ड्रामा कर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह अधिकारियों के सामने ही जमीन पर लोटने लगे।

बिल पास करने के नाम पर मांगे 70 हजार
15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए कार्यपालक अभियंता वीडियो में अधिकारियों के पैर छूकर कह रहे हैं, “छोड दो… बर्बाद हो जाऊंगा… मेरी बेटी की शादी है…” कार्यपालक अभियंता पीके गुप्ता का ग्वालियर मेला मैदान में काफी देर तक लोकायुक्त अधिकारियों के सामने ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोकायुक्त इंस्पेक्टर राघवेन्द्र तोमर ने बताया कि एक फरियादी विद्युत ठेकेदार महेंद्र वैस से कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता ने रनिंग बिल पास करने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी कार्यपालक अभियंता ने इससे पहले 55 हजार रुपये ले भी लिए थे और आज 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

फरियादी विद्युत ठेकेदार ने बताई कहानी
जानकारी मिली है कि फरियादी ठेकेदार द्वारा भिंड कलेक्टर के बंगले पर विद्युत का काम किया गया था। कलेक्टर के बंगले पर हुए काम के बिल पास करने के लिए कार्यपालक अधिकारी पीके गुप्ता ने मोटी रिश्वत मांगी थी। फरियादी विद्युत ठेकेदार महेंद्र सिंह वैस ने कहा, “ये अधिकारी कभी 20 प्रतिशत मांगता, कभी 25 प्रतिशत मांगता था, लेकिन इनकी मांग कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि भिंड कलेक्टर के बंगले पर काम का 2 लाख 72 हजार का रनिंग बिल था। इसमें उन्होंने मुझसे कहा कि पहले मुझे 25 प्रतिशत के हिसाब से पेमेंट दे जाओ तब आगे आपका मैं बिल पास करूंगा। तो मैंने 55 हजार रुपये इन्हें तीन-चार दिन पहले दिए थे और बिल पास, हो गया। लेकिन फिर ये दवाब बनाने लगे कि मुझे 25 हजार और दे दो। इसके बाद मैंने लोकायुक्त में शिकायत की। इसके बाद आज अभियंता को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User