रा से यो ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

Friday, January 12, 2024 - 16:35
Updated: 3 years ago
0
रा से यो ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) शासकीय महाविद्यालय राधौगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।प्रातः 9.00 से 10.30 तक सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं योग का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय स्टाफ एवं स्वयंसेवकों द्वारा ओपन जिम क्षेत्र में श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। प्रातः 11.30 से व्याख्यान सत्र आयोजित हुआ जिसका शीर्षक था स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए शास्वत प्रेरणा पर केंद्रित संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का प्रारंभ मध्यप्रदेश गान एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय की जनभागीदार समिति के अध्यक्ष श्याम ओझा ने विद्यार्थियों से स्वामीजी के जीवन से परिचित होने एवं उनका अनुसरण करने का आह्वान कियामुख्य अतिथि के रूप में आनंद भार्गव ने स्वामी जी के जीवन के कई प्रेरणादायक प्रसंगों को रखा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्तिथ रहे।

अंत में आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जवाहरलाल द्विवेदी ने प्रकट किया ।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान कर किया गया ।मंच का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो जितेन्द्र धाकड़ ने किया ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User