राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- 'आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें'

Friday, July 31, 2026 - 14:06
0
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- 'आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें'

नई दिल्ली। सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए संशोधित कानून संसद से पारित होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार छात्र प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह "भारत का अतीत" हैं और उन्हें देश के भविष्य यानी युवाओं और Gen Z के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं को डराने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक ब्लॉक कराए जा रहे हैं।

राहुल गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। संसद ने हाल ही में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को पारित किया है, जिसके तहत 2024 के एंटी-पेपर लीक कानून को और अधिक सख्त बनाया गया है। नए कानून में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जुड़े मामलों में कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।

राज्यसभा में इस विधेयक को विपक्षी इंडिया गठबंधन के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से मंजूरी दी गई। वहीं, कानून पारित होने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच छात्रों के अधिकार, विरोध प्रदर्शन और कानून के क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User