राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को साफ संदेश: ‘मुस्लिम’ शब्द बोलने से न हिचके पार्टी

Sunday, May 24, 2026 - 12:08
0
राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को साफ संदेश: ‘मुस्लिम’ शब्द बोलने से न हिचके पार्टी

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं और अल्पसंख्यक विभाग को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि पार्टी को मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाना चाहिए और “मुस्लिम” शब्द इस्तेमाल करने से हिचकना नहीं चाहिए।

नई दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज केवल “अल्पसंख्यक” कहकर नहीं बल्कि उसकी वास्तविक पहचान के साथ उठाई जानी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि आजकल लोग सीधे “मुस्लिम” शब्द बोलने से बचते हैं और उसकी जगह “माइनॉरिटी” या “अल्पसंख्यक” शब्द का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, जबकि समुदाय की पहचान को स्पष्ट रूप से सामने रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दलित, ओबीसी या अन्य वर्गों के मुद्दे उनकी पहचान के साथ उठाए जाते हैं, उसी तरह मुस्लिम समुदाय के मुद्दों को भी सीधे उसी नाम से उठाया जाना चाहिए।

राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के इस बयान को कांग्रेस की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीधे संवाद मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि संगठनात्मक ढांचे में भी समुदाय की मजबूत उपस्थिति जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने नेताओं से जमीन पर जाकर समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और लोगों के बीच भरोसा कायम करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने वोट चोरी, पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों की निष्पक्षता, तथा देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User