राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांके बिहारी के किए दर्शन, कन्नौज के इत्र से किया देहरी पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर तय समय पर पहुंच गईं। यहां  शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

Sep 25, 2025 - 11:45
 0  1.9k

मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत बांके बिहारी मंदिर में हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने स्वागत किया। विजय कृष्ण गोस्वामी उन्हें मंदिर में ले गए। मंदिर में सेवायत गौरव गोस्वामी, फ्रैंकी गोस्वामी और शैलेन्द्र गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। बिहारी जी के दर्शन के कन्नौज से मंगाए इत्र से देहरी पूजन किया। फिर श्रीकुंजबिहारी अष्टक पूजन किया। उनके स्वागत के लिए मंदिर को देशी विदेशी फूलों से सजाया गया था। मंदिर में अंदर और बाहर सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाया था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सका। बंदरों को भगाने के लिए छत पर वन विभाग की टीम गुलेल और एयरगन लेकर तैनात रही।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने वृंदावन में 24 और मथुरा के 23 मार्ग प्रतिबंधित कर दिए हैं। खासकर राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रूट डायवर्जन प्लान सुबह 7 बजे से लागू कर दिया गया है। सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही वाहन निकल सकेंगे।

वृंदावन धाम में आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की भक्ति में लीन रहेंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर देहरी पूजन और चांदी के दीपक में गिर गाय के घी से दीपदान करने के बाद वह निधिवन के बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपेगी।

वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी गुरुवार सुबह 10 बजे पहुंची। शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला बांके बिहारी मंदिर पहुंचा। यहां वे बिहारी जी की पूजा करेंगी। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांके बिहारी मंदिर गोल्फकार्ट से पहुंची। पांच गोल्फकार्ट चल रहीं थीं। उनके साथ परिवार के लोग भी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Subir Sen Founder, RNI News