राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवनराज मंदिर पहुंची, 500 मीटर की लगाई परिक्रमा

Sep 25, 2025 - 13:13
 0  945

मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस विशेष ट्रेन से मथुरा पहुंची उस ट्रेन का नाम महाराजा एक्सप्रेस है। ये बेहद ही खास ट्रेन है। इस पूरी ट्रेन में 16 कोच हैं जिन्हें 2 इंजन चलाते हैं। इस ट्रेन में आज के समय की सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। ये ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी है। जिसमें बैठकर शाम 5 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दिल्ली सफदरगंज के लिया रवाना होंगी।  रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मथुरा के अलावा बाहर से आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं। स्टेशन पर वेटिंग लाउंज बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह-सुबह बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे निधिवनराज मंदिर में परिक्रमा करने के बाद वे बंशी चोर राधा रानी मंदिर पहुंचीं। यहां के बाद उन्होंने हरिदास जी के मंदिर के भी दर्शन किए। यहां उन्होंने श्रृंगार भेंट किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवनराज मंदिर में आधा घंटे तक रुकीं। उन्होंने यहां पर 500 मीटर की परिक्रमा लगाई। इसके बाद राष्ट्रपति ने परिवार के साथ बिहारी जी की प्राकट्यस्थली के दर्शन किए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Subir Sen Founder, RNI News