रायसेन के गैरतगंज में बिजली संकट पर उठी आवाज़, बच्चों और ग्रामीणों से कथित दुर्व्यवहार पर सियासी हलचल
रायसेन (आरएनआई) रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र के जुझारपुर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत लेकर मासूम बच्चे और ग्रामीण जब मंच पर अपनी समस्या रखने पहुंचे, तो उन्हें सहयोग के बजाय कथित तौर पर अपमान का सामना करना पड़ा। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एक ग्रामीण को मंच से धक्का दिया, जबकि क्षेत्रीय विधायक प्रभुराम चौधरी ने बच्चों की समस्या सुनने के बजाय उनके अभिभावकों पर ही सवाल खड़े कर दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी महीने में बोर्ड परीक्षाएं हैं और लगातार बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों से समाधान की उम्मीद थी, लेकिन मंच पर हुआ व्यवहार निराशाजनक रहा। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है, वहीं ग्रामीण बिजली समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



