राम मंदिर चढ़ावा मामला: महंत नृत्य गोपालदास बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा, पीएम और सीएम पर जताया भरोसा
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का बयान सामने आया है। जारी पत्र में उन्होंने घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर में हुई कथित दान-चोरी से वे अत्यंत आहत हैं और इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
महंत नृत्य गोपालदास ने पत्र में कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर पूरा विश्वास है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष व उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। पत्र के अंत में महंत ने अपील की कि भगवान श्रीराम के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
हालांकि, इस मामले में लगाए गए कथित दान-चोरी के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच की प्रक्रिया जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)