दो प्राइवेट महिला स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लापरवाही पूर्वक प्रसव कराने के बाद बच्चे की मौत का मामला, डिप्टी सीएमओ ने लिखाई रिपोर्ट

Wednesday, September 13, 2023 - 14:29
0
दो प्राइवेट महिला स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,  लापरवाही पूर्वक प्रसव कराने के बाद बच्चे की मौत का मामला,  डिप्टी सीएमओ ने लिखाई रिपोर्ट

शाहाबाद, हरदोई । स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत के चलते शाहाबाद नगर क्षेत्र में बिन प्रशिक्षित महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ऑपरेशन और प्रसव कराने के मामले में लापरवाही से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के शिकार हुए एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शाहाबाद कोतवाली में दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बिना डिग्री के लापरवाही पूर्वक प्रसव कराने के दौरान बच्चों की मौत का मामला दर्ज कराया है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन पोस्ट कुंडी निवासी विपिन प्रजापति पुत्र रामदास द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी कि अल्लाहपुर निवासी प्राइवेट महिला स्वास्थ्य कर्मी शशि देवी पत्नी मुरारी, कनक शुक्ला पत्नी दिनेश द्वारा बिना डिग्री के उसकी पत्नी का लापरवाही पूर्वक प्रसव किया गया जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के आधार पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज मिश्रा ने 12 सितंबर को शाम 4:00 बजे दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों के यहां औचक छापेमारी करके जांच की तो शिकायत सत्य पाई गई। डिप्टी सीएमओ के अनुसार बिना डिग्री के प्रसव कराना दोनों महिलाओं द्वारा अपने बयानों में स्वीकार किया गया। डिप्टी सीएमओ के अनुसार इंडियन मेडिकल काउंसिल की धारा 15 2 तथा 15-3 के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। डिप्टी सीएमओ द्वारा दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User