अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की

Wednesday, August 16, 2023 - 17:05
0
अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की

 शाहाबाद, हरदोई। माँ कात्यायनी शक्तिपीठ पठकाना में आयोजित श्री साम्ब- सदाशिव आराधना महोत्सव के 25 वें दिवस में श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव जी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने विविधि द्रव्यों सहित गौ दुग्ध से अभिषेक कर विश्व के कल्याण एवं राष्ट्र उन्नयन हेतु प्रार्थना की। सायंकाल वेला में पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि द्वारा शिव चरित्र गाथा के अंतर्गत शिव द्वारा पार्वती को बताए गए राम जन्म के कारणों का बहुत ही सुन्दर तरीके से रहस्योद्घाटन सहित राम जन्म, नामकरण ,महर्षि वशिष्ठ से विद्या अध्यन और विश्वामित्र द्वारा दशरथ से राम लक्ष्मण मांगना आदि प्रसंग सुनकर उपस्थित भक्तबन्धु श्रृद्धा से ओतप्रोत हो मंत्र मुग्ध हुए। इस अवसर पर मयंक त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, नितीश कश्यप, सुमित मौर्या सहित अन्य भक्तबंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User