जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wednesday, August 16, 2023 - 17:03
0
जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर में खुलेआम जुए के फड़ सज रहे हैं और लाखों का वारा- न्यारा हो रहा है लेकिन क्षेत्रीय पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। इसका प्रमाण यह है कि सुहागपुर में खुलेआम जुआ होने का वीडियो दूसरी बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सुहागपुर गांव में पिछले काफी दिनों से जुए के फड़ सज रहे हैं। बड़ी संख्या में गांव तथा आसपास के गांव के जुआरी एकत्रित होते हैं फिर यहां पर लाखों का वारा न्यारा होता है। जुए की वजह से ग्राम वासी काफी परेशान हैं। ग्राम वासियों का कहना है पूरे गांव में जुए के फड़ लगे हुए किसी भी समय देखे जा सकते हैं । आए दिन जुए के इस फड़ पर मारपीट गाली गलौज की घटनाएं होती रहती हैं। किसी भी समय भीषण हादसा हो सकता है। सुहागपुर गांव में जुआ खेलने एक आम बात हो गई है। जुए से त्रस्त किसी ग्रामीण ने जुआ खेलते हुए युवकों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि लगातार दूसरी बार वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं। फिलहाल सुहागपुर गांव जुआरियों का अड्डा बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User