राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, फिर बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, सीएम ने की घोषणा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

Friday, June 23, 2023 - 23:30
0

भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियों को जल्द केन्द्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि करने का ऐलान किया है। संभावना है कि जल्द ही इस संबंध मे आदेश जारी किए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 कर्मचारियों को मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा। अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा। सीएम चौहान आज सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का ऐलान किया।हालांकि नई दरें कब से लागू होंगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

दरअसल, केन्द्र की तर्ज पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। केन्द्र के साथ अन्य राज्यों द्वारा पहले ही बढ़ोत्तरी की जा चुकी है और अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 4% वृद्धि होगी, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 42 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 10000 तक वृद्धि देखने को मिलेगी।इससे सरकारी खजाने पर करीब 160 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User