राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गुना में आदिवासी समुदाय से किया जनसंवाद

Monday, March 13, 2023 - 18:15
0

गुना। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई जी पटेल ने बमोरी विधानसभा के ग्राम पंचायत मोहनपुर खुर्द में शिरकत की, उनके साथ मंच पर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरविंद धाकड़, गुना विधायक गोपीलाल जाटव,कलेक्टर ओर sp मौजूद थे। वही मंच परिसर में भाजपा के जिलाध्यक्ष, नेतागण, पत्रकारगण,अधिकारी एवं जनताजनार्दन मोजुद थी। बमोरी के अंतर्गत ग्राम मोहनपुरखुर्द में आज के कार्यक्रम में राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सर्वप्रथम सिकल सेल एनीमिया एवं स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्‍वसहायता समूह द्वारा उत्‍पाद सामग्री, कृषि, उद्यानिकी व मत्‍स्‍य विभाग के उत्‍पाद तथा राजस्‍व तथा ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, राज्‍य ग्रामीण आजीवि‍का मिशन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के हितग्राहियों से संवाद भी किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से चर्चा भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User