राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई, सीएम डॉ मोहन यादव बोले, उम्मीद है ये अपने दायित्वों, कर्तव्यों को निभाएंगे

Tuesday, September 17, 2024 - 15:08
Updated: 2 years ago
0
राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई, सीएम डॉ मोहन यादव बोले, उम्मीद है ये अपने दायित्वों, कर्तव्यों को निभाएंगे

भोपाल (आरएनआई) राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को आज शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।

विजय यादव मुख्य सूचना आयुक्त, वंदना गांधी, उमाशंकर पचौरी, ओंकार नाथ राज्य सूचना आयुक्त बने  
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी और ओंकार नाथ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई 
मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि आज सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई गई है, उम्मीद है शासन की भावना के अनुसार वे अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निभाएंगे, सीएम डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की भी प्रदेश वासियों को बधाई दी।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User