राजधानी में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से मिली राहत, भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी में अचानक मौसम में बदलाव दिखा और बूंदाबांदी से 5.5 डिग्री पारा लुढ़का। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं।

Sep 16, 2025 - 10:24
 0  54
राजधानी में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से मिली राहत, भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। यहां बूंदाबांदी से माहौल खुशनुमा हो गया। इससे एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आ गई। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं। 17 से 19 सितंबर की सुबह तक भारी बारिश के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री था, जो सोमवार को 30.4 डिग्री रह गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। 

सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। अभी चार से पांच दिन तक कहीं बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला चलते रहने के आसार हैं। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन बाद बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.