राखी पूर्णिमा आज: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा और राहुकाल का समय जानें

Aug 9, 2025 - 07:05
 0  756
राखी पूर्णिमा आज: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा और राहुकाल का समय जानें
demo

नई दिल्ली (आरएनआई) आज राखी पूर्णिमा का पावन पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है और यह हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। राखी पूर्णिमापर भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है, लेकिन इस वर्ष न तो भद्राकाल का साया रहेगा और न ही पंचक का। हिंदू पंचांग के अनुसार आज राखी पूर्णिमापर राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे और 37 मिनट का समय मिलेगा। 

राखी पूर्णिमापर राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए और सिर को रुमाल से ढ़कना चाहिए। राखी भाई की दाहिने हाथ की कलाई में बांधना शुभ होता है। 

आज देशभर में राखी पूर्णिमाका त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में राखी पूरे दिन बांधी जा सकेगी। अगर शुभ मुहूर्त का विचार करें तो आज राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त सुबह से लेकर 9 बजे तक।  दूसरा दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक। तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 06 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक। 

शास्त्रों के अनुसार राखी पूर्णिमापर भाई की कलाई पर राखी तभी बांधनी चाहिए जब भद्राकाल न हो। भद्राकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम करना वर्जित होता है। भद्रारहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। इस वर्ष राखी पूर्णिमाके त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। 

आज राखी पूर्णिमाका पवित्र त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। राखी पूर्णिमाके अवसर पर भाई-बहनें एक दूसरे को राखी की शुभकामना संदेश भेजते हैं। 

इस वर्ष राखी पूर्णिमापर भद्रा का साया नहीं रहेगा जिसके चलते सुबह से ही राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू है, जो दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। लेकिन सुबह के 9 बजकर 7 मिनट से लेकर 10 बजकर 47 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए आप इस समय को छोड़कर अन्य अवधि में अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत कल यानी 08 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू हो चुकी है और इस तिथि का समापन आज यानी 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट होगा। उदया तिथि के आधार पर राखी पूर्णिमाका त्योहार आज ( 09 अगस्त 2025) पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। 

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि राखी पूर्णिमाका त्योहार मनाया जाता है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी मानी जाती है। इस दिन रक्षाबंधन, यज्ञोपवीत संस्कार और ब्राह्मणों के उपाकर्म जैसे अनेक धार्मिक कार्य होते हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.