रतलाम में सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां बंद, डीजल में पानी मिलने पर पेट्रोल पंप सील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 इनोवा गाड़ियां 26 जून, गुरुवार रात को रतलाम में डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर ही बंद हो गईं। जांच में सामने आया कि डीजल में पानी मिला हुआ था।

Jun 27, 2025 - 11:48
 0  1k
रतलाम में सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां बंद, डीजल में पानी मिलने पर पेट्रोल पंप सील

रतलाम (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 इनोवा गाड़ियां 26 जून, गुरुवार रात को रतलाम में डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर ही बंद हो गईं। जांच में सामने आया कि डीजल में पानी मिला हुआ था। जिसके बाद जांच कर रतलाम के पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

27 जून, शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव-एमपी राइज 2025 का आयोजन होगा। इसके लिए एक दिन पहले ही इंदौर से काफिले के लिए कार आई थी। हालांकि देररात को फिर इंदौर से दूसरी कार मंगवाईं।

सीएम काफिले की गाड़ियां गुरुवार रात करीब 10 बजे रतलाम की शहरी सीमा के भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर आगे बढ़ीं, लेकिन कुछ ही दूरी पर सभी गाड़ियां रुक गईं। स्थिति को देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई गाड़ियों को धक्का देकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।

मौके पर नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित कई अधिकारी पहुंचे। गाड़ियों के टैंक खुलवाकर जांच की गई तो सामने आया कि डाले गए 20 लीटर डीजल में से लगभग 10 लीटर पानी मिला था। यही हाल बाकी सभी गाड़ियों का भी रहा।

सूचना मिलते ही तुरंत भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर पेट्रोल पंप पहुंचे। एरिया मैनेजर ने दावा किया कि बारिश के चलते टैंक में पानी रिसने की आशंका हो सकती है। प्रशासन ने इस पर कोई ढील नहीं दी।

रात करीब 1 बजे तक अधिकारी पेट्रोल पंप पर मौजूद रहे। स्थिति स्पष्ट होते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया। इसके बाद इंदौर से वैकल्पिक गाड़ियां मंगवाकर रतलाम भेजी गईं, ताकि कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री का काफिला प्रभावित न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.