रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों ने करवाई जांच

Friday, August 29, 2025 - 20:18
Updated: 1 year ago
0
रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों ने करवाई जांच

फतेहपुर (आरएनआई) सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य फूल सिंह मौर्य के नेतृत्व में रक्तदान जागरूकता, नाक, कान, गला, शुगर आंख, मोतियाबिन्द व एचआईवी विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगवाया गया। जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र टीम ने रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक किया। जिससे 35 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच करवाकर रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। 

एचआईवी विभाग द्वारा एचआईवी के प्रति लोगो को जागरूक व एचआईवी की जांच की गई और चिकित्सा शिविर जेएल रोहतगी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त तत्वधान में नाक, कान, गला, दांत, नेत्र, मधुमेह, मोतियाबिंद की जांच करवाई गई, जिसमे 13 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बताया गया। जिसमें छह लोगों ने ऑपरेशन करवाने के लिए कानपुर जाने लिए तैयार है। निशुल्क चिकित्सा, रक्तदान व एचआईवी जागरूकता शिविर ग्राम उलीदपुर अलदातपुर में लगवाया गया। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य ने शिरकत की। चिकित्सा शिविर में अजय कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, बृजेश गुप्ता, परवीन, सन्नी श्रीवास्तव, हिमांशु व चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा, परामर्शदाता एचआईवी विभाग नीतू यादव, कानपुर से जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल से दंत चिकित्सक डा. अमित पाल, डॉ. योगेश, डॉ. रोहितपाल, नेत्र चिकित्सक डॉ. रामवृक्ष व मेडिकल कॉलेज से छात्र दीक्षा, प्रांजुल जांच के लिए उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User