नकलविहीन व पारदर्शिता से सम्पन्न कराएं पीईटी परीक्षा: डीएम 

Friday, August 29, 2025 - 20:18
Updated: 1 year ago
0
नकलविहीन व पारदर्शिता से सम्पन्न कराएं पीईटी परीक्षा: डीएम 

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से छह व सात सितंबर को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों के संबंध में सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल, सुचिता पूर्ण, नकलविहीन, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशो का भली भांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा के पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हो इस आशय का प्रमाण पत्र भी दे। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा तैनात की गई एजेंसियां अपना कार्य आयोग के दिशा निर्देशानुसार समय से पूरा कर ले। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण समय से करा लें। साथ ही कक्ष निरीक्षकों से इस आशय का प्रमाण पत्र लंे ले कि केन्द्र में परीक्षा में सम्मिलित होने वाला कोई भी अभ्यर्थी उनका सगा संबंधी नहीं है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे, रोडवेज, टैक्सी ऑपरेटर ठहरने वाले संचालकों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ के साथ बैठक कर लें कि कार्यवृत्त से अवगत कराएं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे, रोडवेज बस स्टॉप पर एक हेल्प डेस्क स्थापित करे जिसमें बेसिक जानकारी वो कंट्रोल रूम का नंबर अवश्य हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आयोग की जारी गाइड लाइन का विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनमें निहित कार्यों को भी बताया। उन्होंने कहा कि जनपद में 06 व 07 सितंबर को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक जनपद के 14 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से सम्पन्न होगी। अभ्यर्थियों को प्रथम पाली प्रातः आठ से साढ़े नौ बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न एक बजे से ढाई बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, एआरटीओ, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User