यूपी: महाशिवरात्रि से पहले रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

महाशिवरात्रि से पहले रामनगरी अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। चौतरफा हर हर महादेव... के उद्घोषों का उल्लास बिखर रहा है। 

Tuesday, February 25, 2025 - 12:20
0
यूपी: महाशिवरात्रि से पहले रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

अयोध्या (आरएनआई) रामनगरी अयोध्या में बुधवार को हर हर महादेव... के उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि का उल्लास बिखरेगा। इसके लिए शिवालयों को भव्यता प्रदान की गई है। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था अर्पित करेंगे। 

शिवरात्रि से पहले मंगलवार को रामनगरी में भक्तो का रेला उमड़ पड़ा है। बुधवार को 15 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को करीब आठ लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। दर्शन-पूजन कर रहे हैं। 

राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। मंगलवार होने के चलते हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User