यूपी के स्कूलों में बनेंगे स्वास्थ्य क्लब

सामान्य, पिछड़े व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वे 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी। 

Sunday, December 24, 2023 - 09:42
0
यूपी के स्कूलों में बनेंगे स्वास्थ्य क्लब

लखनऊ (आरएनआई) इसी क्रम में कक्षा तीन से इंटर तक के विद्यार्थियों को श्रीअन्न के फायदे बताए जाएंगे। उनके बीच श्रीअन्न पर आधारित पोस्टर, रंगोली, स्लोगन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक कंचन वर्मा ने सभी डीएम को पत्र भेजकर स्वास्थ्य क्लब की स्थापना व ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज की प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है। मालूम रहे कि युवाओं, खासकर स्कूली बच्चों के टिफिन में अक्सर फास्ट फूड ही देखने को मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की गई है।

शासन ने दशमोत्तर कक्षाओं के सामान्य, पिछड़े व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वे 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी, लेकिन कई पाठ्यक्रमों में देरी से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने के कारण अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। कक्षा 9 व 10 के छात्र दो जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को आवेदन के लिए छात्रवृत्ति का पोर्टल 31 मार्च तक खुला रहेगा। यहां बता दें कि हर साल इस योजना में सभी वर्गों के 50 लाख से ज्यादा छात्र लाभांवित होते हैं।

लखनऊ। एकेटीयू ने छात्रहित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 31 दिसंबर कर दी है। इसी के साथ प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी करते हुए इस पर आपत्ति मांगी है। विवि की ओर से यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन नौ जनवरी से प्रस्तावित है। इसके लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि 27 दिसंबर निर्धारित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इस तिथि तक विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर व परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कॉलेज इसे देखकर 28 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User