युवा विकास समिति ने बुजुर्गों का 60 सदस्यों का दल बागेश्वर धाम यात्रा के लिए रवाना किया

Thursday, October 16, 2025 - 20:48
Updated: 12 months ago
0
युवा विकास समिति ने बुजुर्गों का 60 सदस्यों का दल बागेश्वर धाम यात्रा के लिए रवाना किया

फतेहपुर (आरएनआई) युवा विकास समिति की धार्मिक यात्राएं शुरू हो गई हैं। निःशुल्क धार्मिक यात्राएं कराने में जुटी समिति ने इस बार 60 बुजुर्गों के दल को बागेश्वर धाम की यात्रा में भेजा है। वृद्धाश्रम से इस यात्रा को युवा विकास समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की शोभा, ज्ञान के भंडार रूपी धरोहर होते हैं। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान रहे इसके लिए युवा विकास समिति ने बुजुर्गों को निःशुल्क धार्मिक यात्राएं कराने का निर्णय लिया था। दो वर्ष से समिति द्वारा लगातार वृद्धजनों को काशी विश्वनाथ, अयोध्या के दर्शन व कामतानाथ तीर्थ के दर्शन कराया जा चुका है। इस मौके पर अजय तिवारी, रूपम मिश्रा, आचार्य उपमान सरस्वती, श्याम तिवारी, सुशील रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User