युवा विकास समिति ने डीएम को दिया ज्ञापन, राजस्व कर्मियों से यूनिफॉर्म में काम करने की मांग

Wednesday, September 24, 2025 - 20:33
Updated: 1 year ago
0
युवा विकास समिति ने डीएम को दिया ज्ञापन, राजस्व कर्मियों से यूनिफॉर्म में काम करने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) शासन के निर्देशों के बाद भी राजस्व कर्मचारियों द्वारा ड्रेस (यूनिफॉर्म) का अनुपालन न किए जाने के विरोध में युवा विकास समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि राजस्व विभाग में अनुशासन और पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा लेखपालों और अन्य फील्ड अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड और प्रतीक चिन्ह के प्रयोग संबंधी आदेश 9 अगस्त को जारी किए गए थे। युवा विकास समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट ने 27 अगस्त को सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुपालन के निर्देश भी दे दिए थे लेकिन हकीकत यह है कि न तो लेखपाल ड्रेस कोड का पालन कर रहे हैं, न ही किसी के सीने पर राजस्व परिषद का प्रतीक चिन्ह दिखाई दे रहा है। जिले की विभिन्न तहसीलों में लेखपालों को न चिन्ह की परवाह है, न ड्रेस कोड की। कोई गमछा डाल कर घूम रहा है, तो कोई टी-शर्ट पहनकर सरकारी कार्यों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। न प्रतीक चिन्ह लगा है, न कोई जवाबदेही तय है। ये दर्शाता है कि शासन के निर्देशों को न तो गंभीरता से लिया गया और न ही उसका पालन कराने की कोई ठोस व्यवस्था की गई। जल्द व्यवस्थाए नहीं बदली तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, दीप कुमार, अफताब, आचार्य उपमान सरस्वती महाराज, श्याम तिवारी, सुशील मिश्रा लोगों उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User