युवाओं ने भरा स्वदेशी अभियान का संकल्प, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Monday, October 27, 2025 - 20:58
Updated: 12 months ago
0
युवाओं ने भरा स्वदेशी अभियान का संकल्प, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

फतेहपुर (आरएनआई) जहानाबाद विधानसभा में आज महाराणा प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज करचलपुर में युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रेरित किया गया।

मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान का अभियान है। जब हम लोकल के लिए वोकल होते हैं, तो हम सिर्फ कोई उत्पाद नहीं खरीदते, हम अपने देश के कारीगर, किसान और छोटे उद्योगों को मजबूती देते हैं। मैं सभी छात्रों से आह्वान करता हूँ कि वे सिर्फ नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और अपनी सोच तथा अपनी खरीदारी को आत्मनिर्भर बनाएं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अमित बाथम, जिलाध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल, जहानाबाद के विधायक राजेन्द्र पटेल, और जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे और देश को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर स्वदेशी संकल्प पत्र भर कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, कार्यक्रम सहसंयोजक अभिनव चौहान, गौरव चौहान, संदीप विश्वकर्मा, नीरज निषाद, शिवम ओमर, नीलेश मिश्रा, विकास द्विवेदी, वैभव गुप्ता, गजेन्द्र शुक्ला, अर्पित सिंह मौजूद रहें। इस सफल आयोजन ने युवाओं में राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को बढ़ाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User