अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अपने स्तर व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग 

Monday, October 27, 2025 - 20:57
Updated: 12 months ago
0
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अपने स्तर व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री राहत कोष से पटाखा व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। 

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि विगत 19 अक्टूबर को महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर और घोर लापरवाही के कारण आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। जिससे पटाखा व्यापारियों को लगभग 4 से 5 करोड़ (पटाखा मोबाइल, नकदी मोटरसाइकिल, फर्नीचर आदि) की आर्थिक क्षति हुई। क्योंकि यह बाजार अल्प समय के लिए लगाया जाता है और त्योहार के बाद उधार लाए गए पटाखे की रकम की अदायगी, त्योहार बाद की जाती है। इसलिए अब ऐसी स्थिति में जब पूरा बाजार जलकर राख हो गया है जिससे पटाखा व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर टेंट वाले अपनी मेज, कुर्सी के भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। मांग किया कि अपने स्तर या मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित पटाखा व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाने के संबंध में वार्ता भी की। कहा कि मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में विनोद गुप्ता, रज्जन गुप्ता, मो. आसिफ एड, संजय जौहरी, बृजेंद्र यादव एड, धीरज कुमार पूर्व सभासद आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User