युवक की हत्या मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Monday, March 24, 2025 - 20:22
Updated: 2 years ago
0
युवक की हत्या मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ डांग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला आरोपिया सहित चार आरोपित गिरफ्तार कर उन्हें जेल भिजवाया हैं।  गौरतलब है कि विगत 13 मार्च 25 को जिले के बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ डांग में पुरानी रंजिश को लेकर सालम भिलाला, कालू भिलाला, राय सिंह भिलाला, दिनेश भिलाला एवं राधा बाई भिलाला द्वारा अपने ही गांव के राजू भिलाला, कमलेश भिलाला एवं लाडक़ी बाई भिलाला के साथ मारपीट की गई थी।  इस घटना पर से आरोपीगण सालम, कालू, रायसिंह, दिनेश व राधा बाई भिलाला के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 50/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 2(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज विवेचना में लिया गया था ।

 घटना में घायल कमलेश पुत्र इन्दल सिंह भिलाला निवासी ग्राम ककरूआ डांग की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान 19 मार्च 25 को मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस इजाफा की गईं ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User