यश्मिता पंत बनी गुना की पहली राष्ट्रीय थ्रोबॉल अंपायर, जिले में हर्ष

Tuesday, February 25, 2025 - 22:05
Updated: 2 years ago
0
यश्मिता पंत बनी गुना की पहली राष्ट्रीय थ्रोबॉल अंपायर, जिले में हर्ष

गुना (आरएनआई) गुना की खेल प्रतिभाओं ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिले की यश्मिता पंत ने भिलाई में आयोजित थ्रोबॉल अंपायर रेफरी एग्जाम में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय अंपायर बनने का गौरव हासिल किया। यश्मिता इस उपलब्धि को पाने वाली गुना की पहली महिला अंपायर बन गई हैं, जिससे जिले में खुशी की लहर है।

जिला थ्रोबॉल संघ के सचिव श्री गौरव सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 और 23 फरवरी 2025 को भिलाई में आयोजित परीक्षा में यश्मिता ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया। इससे पहले भी यश्मिता मध्य प्रदेश थ्रोबॉल टीम की ओर से सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर, दुर्गेश सक्सेना, गोविंद सेन, अतुल शर्मा, सुनीता कँवर, यश प्रधान, राहुल तिवारी, देवेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र यादव, संतोष, अब्दुल रशीद, वीरू खटीक सहित जिले के खेल प्रेमियों एवं थ्रोबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने यश्मिता को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यश्मिता की इस सफलता ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User